फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे की घिनौनी सच्चाई: देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक किशोरी भी थी...; सच तलाश रही पुलिस

Sun, 17 Sep 2023 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताज के पास होम स्टे में देह व्यापार कराया जा रहा था। महिला सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें पश्चिम बंगाल की एक किशोरी भी थी, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के नजदीक स्थित एक होम स्टे पर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। वहां अनैतिक गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया। एक किशोरी को मुक्त भी कराया गया।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मिली किशोरी
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि होम स्टे के एक कमरे में पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी मिली है। चार दिन पहले ही उसे आगरा लाया गया था। एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। किशोरी पकड़ी गई महिला को अपनी मौसी बता रही है। पूछताछ के दौरान किशोरी और महिला के बयान अलग थे।

ये भी पढ़ें -  UP: गला काटने पर कितना दर्द होता है..., व्यापारी ने पहले ली जानकारी और फिर...; कार में मिली खून से सनी लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज किया गया केस 
एसीपी ने बताया कि ताजगंज थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों में एक होम स्टे का कर्मचारी है। दूसरा ग्राहक है। जिस किशोरी को मौके से मुक्त कराया गया है उससे भी देह व्यापार कराए जाने का शक है। किशोरी को महिला पहले दिल्ली भी लेकर गई थी। किशोरी के पास जो पहचानपत्र मिला है, वह दिल्ली का है। पुलिस किशोरी के बारे में छानबीन कर रही है। उसके परिजन से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें