फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के साथ इतनी घिनौनी करतूत... शर्म भी न आई, देखकर 11 साल के बेटे को लगा सदमा; खो बैठा मानसिक संतुलन

Tue, 10 Dec 2024 06:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रिश्तों के शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ ऐसा काम किया गया, जिसे देखकर 11 साल का बेटा सदमे में आ गया। वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। अब उसका उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर ऑनलाइन साइट पर अपलोड कर दिए। विरोध करने पर पत्नी और 11 साल के बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं उन दोनों को घर से निकाल दिया। पिता की करतूत और मां के साथ हुए इस व्यवहार से बेटे के इस कदर सदमा लगा कि वो अपना मानसिक संतुलन तक खो बैठा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सीमा हैदर के बाद आई माया: मैनपुरी के किशन से फेसबुक पर हुआ 'प्यार', हांगकांग से फ्लाइट पकड़ आ गई गांव; Video




 

ये है मामला 
थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 2008 में उसकी शादी हुई थी। उसके 11 साल का एक बेटा भी है। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया, लेकिन वो सबकुछ चुपचाप सहती रही। इस दौरान जब बेटे ने जन्म लिया, तो उसने सोचा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन पति की हरकतों में सुधार नहीं आया। 

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी की मार्कशीट देख ठनका पति का माथा...अब रिश्ता तोड़ने की जिद पर अड़ा, नौ महीने पहले हुई है शादी


 

 विदेशी साइट पर अपलोड कर दिए वीडियो 
पीड़िता ने बताया कि अब बेटा 11 साल का हो गया है। इस दौरान एक दिन उसने पति की अश्लील चैटिंग देख ली। विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। कुछ दिन बाद पता चला कि पति ने उसके अश्लील वीडियो विदेशी साइट पर अपलोड कर दिए हैं। ये देख उसके होश उड़ गए। पति से इस बात पर झगड़ा हुआ तो उसने मारपीट की। इस दौरान बेटे को भी नहीं छोड़ा। उन दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। 

ये भी पढ़ें -   शादी के 12वें दिन दुल्हन की मौत: पुलिस को मिली वो तस्वीर, जिसने खोला राज....इंजीनियर दूल्हा, ससुर और देवर गिरफ्तार

 
विज्ञापन

दर्ज किया मुकदमा 
पीड़िता ने ससुराल वालों से शिकायत की, तो वो भी पति का साथ ही दे रहे हैं। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पीड़िता की शिकायत सुन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें