फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसगंज में गोवंशों में फैली बीमारी, अब तक 12 पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। घोसगंज में एक पखवाड़े से फैली संदिग्ध बीमारी के चलते अब तक 11 पालतू गोवंश काल के गाल में समा चुकें हैं। पशुओं में लंपी वायरस जैसे लक्षण देखने को मिले, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। गोवंशों की मौत से पशुपालक चिंतित हैं। बीमारी की चपेट में आए अन्य गोवंशों से चिंतित पशुपालक चिंतित हैं। पशु चिकित्सा विभाग से पशुओं का परीक्षण कराकर उपचार करने की मांग पशुपालकों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से की है। वहीं चिकित्सा विभाग एक गोवंश की मौत होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

एक पखवाड़े में गांव के राजीव कुमार की पांच गाय और एक बछिया, वचान सिंह का एक बैल, राम सनेही का एक बैल, गुड्डू का एक बैल, भजन लाल का एक बैल, मचल सिंह का एक बैल आदि गोवंश संदिग्ध बीमारी के चलते मर गए। इन पशुओं के शरीर में लंपी वायरस जैसे लक्षण मिले। गांव के ही संजीव, हेम सिंह, राजीव सिंह, पप्पू, राजीव कुमार, विनोद, बुधपाल , अजब सिंह आदि पशु पालकों के गोवंश भी संदिग्ध बीमारी की चपेट में हैं। पशुपालकों को अब अपने गोवंशों की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों में फुंसी दिख रही हैं।
जिससे लंपी वायरस होने की आशंका है। गांव निवासी संजीव कुमार शाक्य एवं पप्पू ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व पशु चिकित्सा विभाग की टीम टीकाकरण कर चली गई। उनका कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम जल्द गांव का दौरा कर बीमार पशुओं की जांच व उपचार करे तो राहत मिले।
विज्ञापन

ग्राम घोसगंज में एक बैल के मरने की सूचना विभाग को मिली है। टीम पहुंचकर देखेगी कि किस बीमारी से मौत हुई है। वहीं लगभग 20 गोवंशों के बीमार होने की जानकारी हुई है। उनमें लंपी के लक्षण पाए गए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। पशु चिकित्सक टीम द्वारा गांव में टीकाकरण पूर्ण करा दिया गया है। - एके सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें