फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में 2022 चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। तीन सत्रों में आयोजित बैठकों में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहिा कि 2022 के चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों को पार्टी के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना था देखा था वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को लेकर हम 2022 के चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। तीसरे सत्र में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष पार्टी के जो कार्यक्रम आए हैं उनका जिले में समय से संचालन करें।
बैठक के दौरान शिवओमकार नाथ पचौरी, गोविंद भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, ममता राजपूत, राहुल चतुर्वेदी, आशू दिवाकर, वीरेंद्र शाक्य, प्रदीप तिवारी, मनोरमा सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, मंजूषा चौहान, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें