फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैठक कर किसानों के मुद्दों पर की चर्चा, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बैठक कर किसानों के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश प्रजापति ने कहा कि किसानों का शुगर मिल से गन्ना का बकाया भुगतान कराया जाए। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने के लिए प्रशासन सार्थक प्रयास करें। पटियाली स्थित गोशाला जल्द शुरू की जाए। पक्की पैमाइश कराए जाने की समय सीमा निर्धारित की जाए। आरोप लगाया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के दौरान दलालों का हस्तक्षेप रहता है। इस पर अंकुश लगाया जाए। यूनियन ने सहावर के ग्राम सेवनपुर में राशन कोटा डीलर के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। सिढ़पुरा के ग्राम नगला कपेटा में पशु शेड उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस दौरान यूनियन के जिला महामंत्री ज्ञान सिंह कश्यप, जिला संगठन मंत्री सुगढ़ सिंह यादव, विपिन कुमार, रिजवान चिश्ती, आरिफ कुरैशी, बबलू, अजय पाल, अमित यादव, नितिन कुमार, टीकम सिंह, हरिओम, सुरेश चंद्र, संजेश कुमार, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें