फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कनाडा में हिंदी की दशा और दिशा पर हुआ मंथन

विज्ञापन
समझौता ज्ञापन के साथ कुलपति व अन्य। 
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से केएमआई के सूरकक्ष में कनाडा में हिंदी : दशा एवं दिशा विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय प्रसार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत से बाहर रहकर साहित्य सृजन करने वाले अतिथियों के माध्यम से विदेशों में हिंदी की स्थिति को समझना था।
विज्ञापन


हिंदी राइटर्स गिल्ड, कनाडा की सह-संस्थापिका वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शैलजा सक्सेना ने कनाडा में हिंदी की वर्तमान दशा और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कनाडा में हिंदी भाषा को एक विषय के रूप में औपचारिक रूप से नहीं पढ़ाया जाता, बल्कि शनिवार और रविवार को मंदिर की कक्षा के नाम से हेरिटेज कक्षाएं लगती हैं, जहां बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें हिंदी और भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाता है।
विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के गणेशराम नागर कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधक प्रो. बीना शर्मा ने कहा कि विदेश में जाकर अपनी भाषा और संस्कृति को बचाकर रखना हमारा धर्म होता है। कार्यक्रम के अंत में, हिंदी राइटर्स गिल्ड, कनाडा और डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान विवि कुलपति प्रो. आशुरानी, केएमआई निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ़ संदीप शर्मा, डॉ. मोहिनी दयाल, डॉ. रमा आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें