बरहन। माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय आंवलखेड़ा में खेल-संस्कृति समागम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सांस्कृतिक परिषद, क्रीड़ा परिषद और विदुषी काजल शर्मा सांस्कृतिक क्लब की ओर से आयोजित हाे रहा है। प्राचार्य यशोधरा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को क्रीड़ा सचिव डॉ. उमेश कुमार शाक्य और डॉ. शुभा सिंह के संयोजन में खेल, क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं। कुर्सी दौड़ में विनीता, पोस्टर प्रतियोगिता में टीना वार्ष्णेय और क्विज में तान्या प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं, अंशु, गुंजन, पायल और पार्वती द्वितीय जबकि लक्ष्मी, काजल और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। इस दाैरान प्रो. यशपाल चौधरी, डॉ. अनीता, डॉ. मनोरमा यादव, सुरेंद्र कुमार पटेल निर्णायक रहे। इस दाैरान अभय यादव, जितेंद्र मोहन शर्मा, रफीक, ओंकार, अभिषेक और आस मोहम्मद माैजूद रहे।