बाह के ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वितरित किए गये उपकरण
बाह। ब्लॉक संसाधन केंद्र बाह पर बृहस्पतिवार को दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण बांटे गए। शिविर में 25 बच्चों को व्हील चेयर, 28 बच्चों को ट्राई साइकिल, 11 बच्चों को विशेष कुर्सी, 46 बच्चों को श्रवण यंत्र और 35 बच्चों को बैसाखी आदि दिए गए। इससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 4 नवंबर को समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के परीक्षण और उपकरण के लिए पंजीकरण शिविर लगाया था। इसमें चिह्नित बच्चाें को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग आदि दिए गए हैं। बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने उपकरणों का वितरण किया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जिला समन्वयक कुलदीप तिवारी ने दिव्यांग बच्चों के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, संजय सिंह, सुनील राय, रविंद्र सिंह, रतन सिंह, नितिन मिश्रा और पुष्पराज पांडेय आदि मौजूद रहे।