123.. फतेहाबाद रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित लव एंड विजिडम आर्ट गैलरी म्यूजियम के स्थ
आगरा। कलाकृति, फतेहाबाद रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज की ओर से संचालित आर्ट गैलरी ऑफ स्पिरिचुअल लव एंड विजडम का 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद मधु मौर्य और बहन मणि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मधु मौर्य ने कहा कि यह म्यूजियम समाज में शांति और प्रेम का संदेश देता है। म्यूजियम की इंचार्ज बीके मधु व बहन माला ने बताया कि तत्कालीन जोन प्रभारी राजयोगिनी बीके विमला दीदी ने एक साल तक अन्न का त्याग कर, इसकी नींव रखी थी। इस केंद्र की स्थापना 2003 में की गई थी।
कार्यक्रम में लोगों ने सामूहिक राजयोग ध्यान में हिस्सा लिया। पूरा परिसर शांति और अध्यात्म की ऊर्जा से भर गया। अंत में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बीके संगीता, शीतल, साधना, दर्शन, ममता, विजेंद्र, शंभूनाथ आदि मौजूद रहे।