फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: इस साथ से मिलेगा सहारा, 109 दिव्यांगों को मिलेगी बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

Tue, 08 Mar 2022 02:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 165 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 109 दिव्यांगजनों का चयन किया गया, जिन्हें बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाएंगी।  
विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईओसी मथुरा रिफाइनरी के सौजन्य से नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर (दिव्यांगजन) और एलिमको कानपुर के सहयोग से विकलांग सहायता संस्था, आगरा शाखा व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में 109 दिव्यांग चयनित हुए हैं। इनको जल्द तिथि जारी कर बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलेगी।

विज्ञापन


सोमवार को अशोक ऑटो सेल्स नुनिहाई में लगे दिव्यांग चयन परीक्षण शिविर में आगरा मंडल से 165 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। विकलांग सहायता संस्था के आगरा शाखा उपाध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि शिविर में 80 फीसदी या इससे अधिक दिव्यांगता वालों के प्रमाणपत्रों की जांच करने पर 109 पात्र दिव्यांगों का चयन किया गया है।

वितरण की फोन से दी जाएगी जानकारी 

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि 56 दिव्यांग लाभार्थी योजना के लिए पात्र नहीं मिले। संस्था सचिव प्रेमचंद्र जैन ने कहा कि चयनित दिव्यांगों को फोन के जरिए वितरण दिवस की जानकारी दी जाएगी। 

इनका रहा सहयोग 

शिविर में संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, रंजन शर्मा, नवदीप अग्रवाल, कानपुर से आनंद प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक ऑटो सेल्स से वंदना सिंह, शिवानी, विवेक, अमित गिरि, रोहित, श्वेता, निखिल कुमार, गौरीशंकर गर्ग, साहिल सलमानी, सुमित, मौसिम, परमजीत, मयंक, विपिन, ओम यादव, योगेश तोमर, शिवम, अमित पाठक आदि का सहयोग रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

चयनित लाभार्थी- पिंकी, संजय और संतोष - फोटो : अमर उजाला

गोद में तो कोई सहारा देकर लाए

शिविर में 80 फीसदी और इससे अधिक दिव्यांगता वाले महिला-पुरुष कई जिलों से आए। कोई अपनों की गोद में था तो कोई सहारा लेकर शिविर में आ रहा था। सभी के लिए बैठने के साथ ही स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। चयन हुए लाभार्थियों ने संस्थाओं के प्रयास की सराहना की।

आसानी से आ-जा सकेंगे

टेढ़ी बगिया निवासी संजय गौतम ने बताया कि बैटरी वाली ट्राईसाइकिल मिलेगी तो बड़ी सुविधा होगी। इससे आसानी से कहीं आ जा सकेंगे। संस्थाओं की पहल से जरूरतमंद दिव्यांगों का भला होगा। वहीं रामनगर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि अखबार में बैटरी वाली ट्राईसाइकिल की जानकारी हुई तो सभी कागज लेकर शिविर में आया। यहां मेरा चयन लाभार्थियों की सूची में हो गया है, बड़ी राहत मिलेगी।

दूसरों पर निर्भरता कम होगी

बोदला निवासी पिंकी ने कहा कि बैटरी वाली ट्राईसाइकिल मिलने से मैं अपना कामकाज बिना थके कर सकूंगी। दूसरों पर निर्भरता भी कम हो जाएगी। मेरा चयन हो गया है, जल्द ट्राईसाइकिल मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें