फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चोरी करने घर में घुसा चोर, महिला को अकेले सोता देख बिगड़ गई नियत, फिर जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान  

Fri, 08 Apr 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोर की नियत एक महिला को देखकर बिगड़ गई। चोरी करने के बाद उसने महिला के साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया, तभी महिला जाग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर में घुसे चोर ने चोरी के बाद मकान मालकिन के साथ गलत हरकत का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार तड़के 3:00 बजे ये घटना हुई थी। महिला ने बताया कि पति नवरात्र में पूजा करने के लिए मंदिर गए थे। पति के जाने के बाद वह ताला लगा कर सोने चली गई। छत के रास्ते से घर में एक चोर घुस आया। उसने अलमारी से दस हजार रुपए और मोबाइल निकाल लिया। वह अकेली घर में सो रही थी। इस पर चोर उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने लगा।

महिला नींद से जाग गई। चोर को देख उसने शोर मचा दिया। खुद को बचाने के लिए चोर के पेट में लात भी मार दी। शोर शराबा होने पर चोर भाग निकला। पीड़िता ने पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आई, लेकिन खानापूर्ति करके चली आई। अब तक उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जिसके बाद थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें