फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साइबर अपराधियों पर शिकंजा कर लौटाई रकम

Sat, 11 Mar 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसएसपी उदयशंकर सिंह और एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए टीम काम कर रही है। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए ठगी की गई रकम को वापस कराने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


एएसपी क्राइम ने बताया कि सुनील कुमार निवासी टोडरपुर थाना अवागढ से 40 हजार की साइबर ठगी की गई थी। इसकी शिकायत दर्ज कर साइबर सेल की ओर से मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही की गई और शिकायतकर्ता के खाता में 20,000 रुपया वापस कराया गया है। एएसपी क्राइम ने बताया कि उप निरीक्षक अभिषेक कुमार और आरक्षी अजयपाल सिंह व अर्जुन सिंह टीम में काम कर रहे हैं। इनकी मेहनत की वजह से ही रकम वापस हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें