फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी से सिरसागंज, सहन से दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी बसें

Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बस स्टैंड पर मार्गो पर जाने के लिए खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने डिपो से तीन नई बसों की संचालन की योजना बनाई है। कुछ ही दिनों में यात्रियों को मैनपुरी से सिरसागंज के लिए सीधी बस मिलेगी। यात्री अब सहन से सीधे दिल्ली भी जा सकेंगे। डिपो के बेड़े में कुल 77 बसें है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने गांवों को बस सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सड़क परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा को सुगम बनाने की योजना बनाई है। मैनपुरी से गांव टिण्डौली, रठेरा, कोसमा और चंदीकरा होकर सिरसागंज के लिए बस सेवा शुरू होगी। इसके अलावा निगम ने कुर्रा क्षेत्र के गांव सहन से सीधे दिल्ली के लिए एक बस के संचालन की रूपरेखा तैयार कर ली है। दोनों बसों का संचालन एक सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।




निगम ने दो नई बसों की संचालन की तैयारी कर ली है। मैनपुरी से सीधे सिरसागंज के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलेगी। सहन से दिल्ली बस के संचालन के बाद यात्रियों की यात्रा सुगम बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीबा, स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें