फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डिंपल यादव बोलीं- महिला सुरक्षा के नाम पर पिछड़ रहा है प्रदेश, किसान और युवा परेशान

Fri, 05 Jan 2024 06:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

डिंपल यादव ने विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव नगला निहाल में सभा की। इससे पहले उन्होंने यहां  शहीद सैनिक ओमपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया। 
 
विज्ञापन
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवां में आईं सांसद डिंपल यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा के नाम पर प्रदेश पिछड़ रहा है। भाजपा सरकार में प्रदेश और क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। डिंपल यादव ने यहां विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव नगला निहाल में सभा की।
विज्ञापन


शुक्रवार को सांसद ने नगला निहाल निवासी शहीद सैनिक ओमपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के बाद सभा को संबोधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जब केंद्र में रक्षा मंत्री थे तभी उन्होंने कानून पास कराया था कि शहीद होने वाले सैनिक का शव घर पहुंचे। इसके बाद ही शहीद होने वाले सैनिक के परिजन उसका शव देख सके। पहले केवल शहीद सैनिक के कपड़े ही उसके घर पहुंचते थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। नौकरियों के मामले में भी प्रदेश पीछे है। युवा परेशान हैं। नौकरियां नहीं हैं। हर जगह युवाओं की फौज दिखाई दे रही है। भाजपा सरकार शहीदों का सम्मान नहीं करती है। 
विज्ञापन


डिंपल यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना में भी कोई खास नहीं है कि कितने युवाओं को नौकरी मिलेगी। रेलवे, शिक्षा हर जगह नौकरियां ही नहीं हैं। युवाओं की आशाओं को समाप्त किया जा रहा है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ज्योती मैसी, सुमन दिवाकर, सुमन यादव, रश्मि राजपूत, बंटी यादव मरहरी, संतोष यादव, अतुल यादव, संजय यादव, दयाराम यादव, खुमान सिंह वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें