फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिंपल बनीं आम चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली सांसद

Thu, 06 Jun 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप कुमार यादव
विज्ञापन

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल के नाम एक और रिकॉर्ड आ गया है। वे अपने ससुर मुलायम सिंह को पीछे छोड़ मैनपुरी लोकसभा के सामान्य निर्वाचन में सार्वाधिक मत प्राप्त करने वाली सांसद बन गई हैं। जिले में सर्वाधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड सैफई परिवार में ही रहा है अब यह डिंपल यादव के नाम है।
मैनपुरी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की बात करें तो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2014 को आम लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक 595918 मत प्राप्त किए थे। उस समय उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। डिंपल यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने ससुर के उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। डिंपल यादव को इस चुनाव में 598526 मत प्राप्त हुए हैं। जिले के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां से सैफई परिवार के बाहर से सपा के सांसद रहे लेकिन जितना मत मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने सैफई परिवार को दिया उतना मत कोई सांसद प्राप्त नहीं कर सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उपचुनाव में तेजप्रताप के नाम है रिकॉर्ड
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अब तक तीन बार उपचुनाव हो चुके हैं। उपचुनाव की बात की जाए तो तीनों बार सैफई परिवार से ही सांसद चुने गए। वर्ष 2004 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट जीतने के बाद खाली की तो भतीजे धर्मेंंद्र यादव को मैदान में उतारा। धर्मेंद्र ने इस चुनाव में 348999 मत प्राप्त किए। वर्ष 2014 में मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज करने बाद सीट खाली की तो अपने पौत्र तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा। तेज प्रताप यादव उपचुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले सांसद बने। उन्हें इस चुनाव में 653686 मत प्राप्त हुए। वर्ष 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव के मैदान में उतारा। डिंपल यादव को इस चुनाव में 618120 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें