फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक झटके में जमींदोज हुई जर्जर पानी की टंकी, लोगों के लिए बन गई थी खतरा; वीडियो आया सामने

Sat, 20 Jun 2026 09:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा छावनी की नई बस्ती में वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी पानी की टंकी को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कर दिया गया। छावनी परिषद ने अगले एक सप्ताह में कंपनी गार्डन और छावनी अस्पताल परिसर की दो अन्य जर्जर टंकियों को भी गिराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जमींदोज हुई जर्जर पानी की टंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छावनी क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 नई बस्ती में वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी पानी की टंकी को शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया गया। क्षेत्र के लोग टंकी को गिराकर नए सिरे से निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। एक साल पहले तत्कालीन ब्रिगेडियर ने निरीक्षण के दौरान भी टंकी गिराने के निर्देश दिए, जिसके बाद अब यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन





छावनी परिषद के सहायक अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताया कि जर्जर टंकी को गिराने से पहले पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई। अंडरग्राउंड बूस्ट पंपिंग सिस्टम के माध्यम से लोगों तक पानी की सप्लाई होने के बाद शुक्रवार को सुरक्षित तरीके से टंकी को ध्वस्त कर दिया गया। अब नई टंकी के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। क्षेत्रीय निवासियों ने छावनी क्षेत्र के अन्य वार्डों में बनी पुरानी टंकियों को गिराने और उनकी जगह नए का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ब्रिक्स: 5.36 बिलियन डॉलर निर्यात, 3.16 लाख रोजगार; मंत्री बोले- एमएसएमई की राजधानी बना प्रदेश


जल्द गिरेंगी दो और जर्जर टंकियां
अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताया कि छावनी में कुल पांच टंकी हैं। अब कंपनी गार्डन और छावनी अस्पताल परिसर में स्थित जर्जर पानी की टंकियों को ध्वस्त किया जाएगा। अगले एक सप्ताह के भीतर दोनों टंकियों को गिराने की कार्रवाई प्रस्तावित है। इसके बाद इन स्थानों पर भी नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कराया। टंकी गिराने की प्रक्रिया को लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

ये भी पढ़ें -

1-   
UP: क्या इतनी भी निर्दयी हो सकती है मां? भूख से बिलखती मासूम बेटियां, कलेजा न पसीजा; इसलिए कमरे में बंद कर चली गई मायके

2-   भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

3-  UP: 'पेंशन प्लान' और एक बड़ी गलती, खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये; साइबर ठगों ने ऐसे बनाया शिकार

4-  UP: कासगंज में दर्दनाक हादसा...मछली पकड़ने उतरे दो किशोर नहर में डूबे; दो दिन बाद मिले शव

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें