फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल डायरी न देने वाले सचिवों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित पंचायत सचिवों की बैठक में बोलतीं सीडीओ ईशा प्रिया - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को रफ्तार देने और कमियों को दूर कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने सचिवों को विकास कार्यों में रुचि लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। डिजिटल डायरी न देने वाले सचिवों के खिलाफ एफआईआर तक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम में शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं के काम दिखने चाहिए। पंचायत सचिव स्वयं विकास योजनाओं के कार्यों को कराएं, जो पंचायत सचिव विकास योजनाओं के कार्य में रुचि नहीं लेगा उसे वेतन नहीं मिलेगा। शौचालय निर्माण की डिजिटल डायरी बनवा कर दें। जो सचिव डिजिटल डायरी न दें, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीपीआरओ का निर्देशित किया।
संचारी रोगों से निपटने के लिए साफ-सफाई और दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके लिए शनिवार और रविवार के विशेष स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। इन दिनों में पंचायत सचिव का फोन बंद होने पर वेतन रोका जाएगा। शुक्रवार को बैठक में अनपस्थित रहने वाले सचिवों का भी वेतन काटने के आदेश सीडीओ ने डीपीआरओ को दिए। बैठक में डीपीआरओ स्वामीदीन, जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय, एडीपीआरओ रोहित कुमार, जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा व पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें