फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीजल हुआ खत्म, चोरी होने से बचा ट्रैक्टर

Wed, 01 Nov 2023 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल हुआ खत्म, चोरी होने से बचा ट्रैक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। चोरी कर ले जाते समय ट्रैक्टर में डीजल खत्म हो गया और चोर वहीं पर ट्रैक्टर खड़ा कर भाग निकला। विद्युत निगम के राजकीय ठेकेदार मुकेश गुप्ता बेवर मार्ग पर मकान बना कर रह रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात उनके घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। आहट होने पर मुकेश जाग गए और सीसीटीवी में ट्रैक्टर चोरी का पता लगने के बाद पीछा शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान चोर पर लाइसेंसी राइफल से फायर भी किया। इस बीच कूंडी पुल के पास अचानक ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। इसके बाद चोर गाड़ी वहीं खड़ी कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें