फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ने का असर: ट्रकों का मालभाड़ा 15 फीसदी बढ़ा

Wed, 24 Feb 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

 नौ फरवरी को डीजल (प्रति लीटर) 77.56 तब किराया: 34 हजार (कोलकाता) 
15 फरवरी को डीजल (प्रति लीटर) 79.15 तब किराया: 35 हजार (कोलकाता)
22 फरवरी को डीजल (प्रति लीटर) 81.27 अब किराया: 40 हजार (कोलकाता)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचते ही ट्रक ऑपरेटर्स ने 16 फरवरी से भाडे़ में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस कारण पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात से आने वाले ट्रकों का भाड़ा पांच से छह हजार रुपये प्रति चक्कर तक बढ़ चुका है। एक मार्च से ट्रांसपोर्टर्स भी माल भाड़े को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर ट्रांसपोर्टर्स के यहां माल ढोने वाली गाड़ियां दूसरे ऑपरेटर्स की हैं। डीजल के दाम 80 रुपये के पार जाने के बाद ऑपरेटर्स ने ट्रकों का भाड़ा 15 फीसदी तक बढ़ा दिया है। निजी तौर पर ट्रक बुक करने वाले लोगों से भी बढ़ा हुआ किराया ही लिया जा रहा है। ऐसे में पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों का असर अब आम लोगों पर पड़ने लगा है।

ताज पर धब्बा: चमेली फर्श को नाम लिखकर कर दिया छलनी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


दूरी के हिसाब से बढ़ा खर्च
पंजाब से आगरा का किराया प्रति चक्कर एक ट्रक का एक सप्ताह पहले तक लगभग 17 हजार रुपये था, जोकि अब 22 हजार रुपये हो गया है। कोलकाता से आने वाली गाड़ियों का एक चक्कर 34 हजार रुपये पड़ रहा था, जोकि अब 40-41 हजार रुपये हो चुका है। अहमदाबाद से आने वाली गाड़ी (15 टन) का किराया 48 हजार रुपये था, जोकि अब 55 हजार रुपये तक पहुंच गया है। राजकोट, नासिक से आने वाली गाड़ियों का किराया भी पांच से छह हजार ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन

छोटी दूरी के किराए में बढ़ोत्तरी
छोटे ट्रांसपोर्टर्स ने आगरा से मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी जैसी छोटी दूरियों का किराया बढ़ा दिया है। यह 15 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं। अब अगले माह से किराए में 25 फीसदी तक  वृद्धि पर विचार किया जा रहा है। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव, आगरा पब्लिक कैरियर एसोसिएशन

किस्त निकालना हो रहा मुश्किल
ट्रांसपोर्टर्स अपनी गाड़ियों की किस्त नहीं निकाल पा रहे हैं। जो इंफ्रास्क्ट्रक्चर टैक्स वर्ष 2004 में एक रुपये था, वह अब 18 रुपये हो चुका है। माल भाड़ा बढ़ चुका है। अगले माह से इसमें और बढ़ोतरी होना निश्चित है। - वीरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट चैंबर वेलफेयर एसोसिएशन

25 फीसदी तक बढ़ाएंगे भाड़ा
ट्रक ऑपरेेटर्स ने किराये में फरवरी के दूसरे पखवाड़े से 15 फीसदी वृद्धि कर दी है। इसका असर ट्रांसपोर्टर्स पर पड़ा है। अभी तक ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने माल भाड़ा नहीं बढ़ाया है। अगले माह से ट्रांसपोर्ट कंपनियां भी माल भाड़ा 25 फीसदी तक बढ़ाएंगी। - दीपक शर्मा, अध्यक्ष, आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन

लगातार घाटे के बाद बढ़ाए किराए
नौ फरवरी को डीजल (प्रति लीटर) 77.56 तब किराया: 34 हजार (कोलकाता) 
15 फरवरी को डीजल (प्रति लीटर) 79.15 तब किराया: 35 हजार (कोलकाता)
22 फरवरी को डीजल (प्रति लीटर) 81.27 अब किराया: 40 हजार (कोलकाता)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें