फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानून की चौखट पर नहीं मिला इंसाफ, दम तोड़ गया सराफ

Fri, 03 Jan 2025 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव के घंटाघर बाजार में 30 दिसंबर को मोहनलाल सराफ के यहां हुई थी लूट
विज्ञापन

- परिजन का आरोप, सदमे में पड़ा हार्ट अटैक, आगरा में उपचार के दौरान हुई मौत
भोगांव (मैनपुरी)। भोगांव थाना क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय के पास 30 दिसंबर को घंटाघर बाजार में सराफ मोहन लाल लोधी की दुकान से हुई लूट का तो पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इंसाफ की राह देखते मोहनलाल की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के अगले दिन ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुरली नगर गांव के निवासी मोहन लाल लोधी का घंटाघर बाजार में मोहन लाल ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। उनके साथ बड़ा बेटा अमन भी दुकान पर बैठता है। 30 दिसंबर की सुबह वह दुकान पर बैठे थे। करीब 11 बजे एक युवक दुकान पर आया और एक चांदी की अंगूठी 160 रुपये में खरीद ली। सोने के पैंडल भी देखने लगा। एक के बाद एक 5 पैंडल देखने के बाद भी जब उसे कोई पसंद नहीं आया तो और दिखाने के लिए कहा। सराफा व्यापारी और पैंडल निकालने के लिए मुड़ा, तभी युवक काउंटर पर रखे 5 पैंडल उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो लुटेरा उसमें कैद पाया गया। इधर 31 दिसंबर की रात को सराफ मोहनलाल को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद परिजन आगरा के निजी अस्पताल ले गए। वहां शुक्रवार सुबह 8 बजे करीब मोहनलाल की मौत हो गई। उनकी मौत को लेकर परिजन आरोप लगा रहे हैं कि लूट के सदमे में आने से उनको हार्ट अटैक पड़ा था। पूर्व से भी दिल से मरीज थे। पुलिस लुटेरे को गिरफ्तार कर माल बरामदगी कर लेती तो मोहनलाल इस सदमे से उबर जाते। भोगांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस लुटेरे की तलाश में लगी है।
विज्ञापन




परिवार-रिश्तेदार सदमे में
दुकान पर लूट और सराफ की मौत के कारण परिवार के लोग सदमे में हैं। शुक्रवार सुबह जैसे ही उनके परिजन, रिश्तेदारों को मौत की जानकारी हुई वह आगरा चले गए। वहां से शव लाने के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी शशि के अलावा तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें