फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक घंटे तक नहीं डाले वोट एसडीएम के समझाने पर माने

Wed, 20 Nov 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। क्षेत्र के गांव नगला लखई के लोग गांव में जलभराव की समस्या के कारण नाराज दिखे। गांव के लोगों ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान सुबह 8 बजे तक मतदान नहीं किया। चुनाव अधिकारियों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जानकारी होते ही एसडीएम प्रसून कश्यप मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण वोट डालने को राजी हुए।
विज्ञापन

गांव नगला लखई में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों में नाराजगी थी। ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया। सात बजे से शुरू हुए मतदान के बाद एक भी ग्रामीण वोट डालने के लिए बूथ पर नहीं गया। बूथ पर तैनात अधिकारियों ने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी होते ही एसडीएम प्रसून कुमार मौके पर पहुंचे पहले तो ग्रामीण वोट डालने के लिए तैयार नहीं हुए लेकिन जब एसडीएम ने भरोसा दिया कि उनकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा वे लोग मतदान करें इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें