फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: ताजनगरी में भीषण गर्मी का सितम, डायरिया-फूड प्वायजनिंग के मरीजों से वार्ड फुल

Sat, 11 Jun 2022 12:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी, लू और अतिरिक्त भोजन खाने से उल्टी-दस्त और फूड प्वायजनिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों से इमरजेंसी में मेडिसिन और बाल रोग विभाग के वार्ड फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन की ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को सुबह से ही मौसम के तेवर तल्ख हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। लू के थपेड़ों से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। उधर, भीषण गर्मी से उल्टी-दस्त और फूड प्वायजनिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में निकले लोगों को त्वचा झुलसती महसूस हुई। शाम को हवा काफी गर्म रही। शनिवार को भी यही स्थिति है। सुबह से ही तेज धूप खिल गई। दोपहर 12 बजे तो स्थिति यह हो गई कि धूप में चलना मुश्किल हो गया। 

डायरिया-फूड प्वायजनिंग के मरीजों से वार्ड फुल

भीषण गर्मी, लू और अतिरिक्त भोजन खाने से उल्टी-दस्त और फूड प्वायजनिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों से इमरजेंसी में मेडिसिन और बाल रोग विभाग के वार्ड फुल चल रहे हैं। यहां आगरा समेत आसपास के जिलों के भी मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें