फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 फीसदी की दर से बढ़ रही डायबिटीज, पड़ोसी देशों में हालात गंभीर; चिकित्सक बोले-14 घंटे तक दें लिवर को आराम

Sun, 02 Feb 2025 09:34 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लंबे समय तक दिनचर्या बिगड़ी रहने से हार्मोंस गड़बड़ा जाते हैं। इससे शरीर में शर्करा बढ़ने की दर बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि खानपान में बदलाव के साथ समय से खाना खाएं। 
विज्ञापन
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों में मधुमेह की बढ़ती दर से चिकित्सक चिंतित हैं। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में दो दिवसीय रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया की यूपीकॉन-2025 में सोसाइटी की शोध का जिक्र किया गया। कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति रात में 14 घंटे तक लिवर को आराम देता है, तो उसे मधुमेह होने का खतरा नहीं रहता। 
विज्ञापन


मतलब शाम आठ बजे तक भोजन कर लें और अगले दिन सुबह 10 बजे के बाद ही खाएं। डॉक्टरों ने बताया कि देश में 54 फीसदी दर से बीमारी बढ़ रही है। चिकित्सकों ने पड़ोसी देशों के मुकाबले देश में मधुमेह की दर कम बताई। 

सोसाइटी के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि तनाव, देर से सोना, ज्यादा कैलोरी का भोजन और खराब फिटनेस से मधुमेह तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को देर रात तक जागने और खाने की लत है। इससे नींद भी पूरी नहीं होती है। 
विज्ञापन


लंबे समय तक ऐसी स्थिति से हार्मोंस गड़बड़ाने लगते हैं। शरीर में शर्करा बढ़ाने की दर बढ़ जाती है। डॉक्टरों ने बताया कि जिन देशों में युद्ध, आर्थिक तंगी, आतंकवाद और अन्य वजह से अशांति है उनमें 1064 की दर से बीमारी बढ़ रही है। इसकी वजह लोगों का तनाव है। 

इसी के चलते भारत के मुकाबले बांग्लादेश और पाकिस्तान में कई गुना दर से मरीज बढ़ रहे हैं। कार्यशाला में आयोजन अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. सुनील बंसल, डॉ. निखिल पुरसनानी आदि ने भी व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें