फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेवल कम होने से डायविटीज और अस्थमा के मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अस्थमा और डायबिटीज के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। अचानक उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है इससे उनकी मौत हो रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के राधारमन रोड स्थित कृष्णाकुंज निवासी रामभरोसे लाल की 64 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को बुधवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हो गई। परिजनों ने उनका ऑक्सीजन लेवल नापा तो 40 ही रह गया। उन्हें आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भांवत निवासी रमेश चंद्र की 30 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी डायबिटीज की मरीज थीं। बुधवार की रात उनकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उनका ऑक्सीजन लेवल नापा तो मात्र 35 था। उन्हें ऑक्सीजन दिया गया लेकिन इससे पहले कि उपचार शुरू होता उनकी मौत हो गई। उनकी डायबिटीज भी 400 से पार निकल गई थी। नगला बीच निवासी धीरेंद्र सिंह के डेढ़ साल के बेटे तेजस को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें