फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मां सिद्धिदात्री का भव्य डोला निकाला गया

विज्ञापन
कोसीकलां में मां पथवारी मंदिर पर आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पथवारी मेले के अंतर्गत मां सिद्धिदात्री का भव्य डोला निकाला गया। डोले की अनेक स्थानों पर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

पथवारी देवी मेला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार की शाम को मां सिद्धिदात्री की झांकी निकाली गई। झांकी रेलवे रोड, बस स्टैंड, पुरानी जीटी रोड, एएन फ्लैक्स गैलरी के सामने, घंटाघर, मैन बाजार से गुजरती हुई रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में मैया की झांकी सभी को अपनी ओर मोह रही थी। सवारी का आरंभ उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, तेजवंत जैन मुन्ना ने आरती उतारकर किया। हर कोई मैया के दर्शन करने को बेताब था।
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ चल रहे बैंडबाजों की मधुर धुनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। पथवारी देवी मंदिर पर फूलबंगला की झांकी की आरती दिलीप कुमार, तुषार अग्रवाल ने उतारी। भगवती मंदिर पर तो मधुर धुनों पर महिलाएं जमकर नाचीं। विद्युत की रंगबिरगी रोशनी से मंदिर जगमगा रहा था। मां की सुंदर छवि सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें