फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटे की फिफ्टी देख भावुक हुए ध्रुव जुरेल के पिता

Fri, 29 May 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने आईपीएल प्लेऑफ क्वालिफाइंग मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया। चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में उनके प्रदर्शन से पिता नेम सिंह और बहनोई योगेश राणा भावुक हो गए।
विज्ञापन

ध्रुव के पिता और बहनोई खास तौर पर यह मुकाबला देखने चंडीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने पूरे मैच के दौरान स्टैंड में बैठकर ध्रुव का उत्साह बढ़ाया। बड़े मंच पर बेटे को अर्धशतक लगाते देख दोनों की खुशी देखने लायक थी। मैच के बाद ध्रुव ने अगले अहम मुकाबले तक चंडीगढ़ में रुकने का आग्रह किया। यह मुकाबला 29 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा। दोनों अब शुक्रवार को होने वाले इस मैच में भी स्टैंड में रहकर हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें