आगरा। राधा-माधव ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को अंडर-14 आयु वर्ग का मैच ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी और एनएलसीए क्रिकेट अकादमी श्यामो के बीच खेला गया। मुकाबले में ताज क्रिकेट अकादमी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए एनएलसीए अकादमी को 138 रन से करारी शिकस्त दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताज क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए। देव कुमार ने 63 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं विनीत बाबू ने भी 50 गेंदों में 86 रन बनाए। उनकी पारी में 15 शानदार चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की दमदार साझेदारी ने टीम को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा युवराज तोमर ने 30 रन का योगदान दिया जबकि महज आठ वर्षीय कार्तिक चौहान 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। एनएलसीए क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित, विहान और सोनू ने 1-1 विकेट हासिल किया।
पीछा करने उतरी एनएलसीए अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अंकित राज ने अकेले संघर्ष करते हुए शानदार नाबाद 81 रन बनाए लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। पूरी टीम 163 रन पर ऑल आउट हो गई। आठ वर्षीय आर्यन जादौन ने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। दीपेश बघेल, विनीत बाबू और देव कुमार ने भी 2-2 विकेट झटके।
देव और विनीत