आगरा। नेहरू एन्क्लेव के समीप खेल मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें आगरा प्रथम, लखनऊ द्वितीय और मथुरा तृतीय स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि स्कूल निदेशक विनोद बंसल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि पूमसे में अक्षत, एस कीर्ति, आरोही, अथर्व, पार्थ सारथी, खुशी, गौरव, प्रियंका, अखिल राज, आतिफ अंसारी, प्रांजल गुप्ता, परी, मानवी, अलंकृता, अलीशा, लक्ष्मी व प्रियंका ने स्वर्ण पदक जीते।
क्योरुगी में प्रतीक, चिराग, हितेंद्र, तेजस्व, ओम, पवन, अभिषेक, राम पचौरी, लव, माही, अमीर उदयन, राधिका, उर्वशी, मान्यता, निशा, खुशी, एंजेल, अविशी, गोविंद, अजान हुसैन, अखिल राज, हार्दिक, भानु, संयम, आयुष, अंशुमान, मिहिर, कुणाल, सिद्धि, दिव्यांशी, आस्था, जानवी, भक्ति, वैष्णवी, मिस्टी, आरोही, श्रेया, शिविन, अनंत, निखिल, आशुतोष, वंश, राज, आशुतोष, दिव्यांशु, हितेश, कार्तिकेय, नाव्या, एकता, शिवानी, फरीद, नवदीप, आदेश, प्रांजल, अनुश्री व नित्या कुशवाह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
निर्णायक चंद्रशेखर, प्रदीप त्यागी, नरेश, रघुनाथ, अरविंद, संदीप, सौम्य, कुणाल, दीपक, अनिल, अंजू, दुर्गेश शर्मा, काव्या सिंह, गार्गी, सूर्यांश, विशाल, मयूरी, राहुल, शकील खान, खेल प्रभारी राजेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह, मोहित कुमार, संतोष कुशवाह आदि मौजूद रहे।