फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhruv Jurel: दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने ध्रुव, नमन ओझा का तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 12 Nov 2025 11:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ध्रुव ने पहली पारी में शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था और दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा शतक पूरा किया।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया के उभरते सितारे आगरा निवासी ध्रुव जुरेल ने बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने बंगलूरू में खेले गए ए-टेस्ट’ मैच में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। वह ऐसा कारनामा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि नमन ओझा हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ध्रुव ने पहली पारी में शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था और दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा शतक पूरा किया। यह उनके प्रथम श्रेणी कॅरिअर का 14वां शतक है। ध्रुव के मार्गदर्शक और कोच परवेंद्र यादव ने कहा कि वह तकनीकी रूप से सशक्त और मानसिक रूप से दृढ़ खिलाड़ी रहे हैं। रणजी खिलाड़ी पंकज यादव ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि बताती है कि वह टेस्ट टीम के स्थायी सदस्य बनने की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें