फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रणजी में ध्रुव जुरेल ने टीम को शर्मिंदगी से बचाया

Fri, 30 Jan 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
विज्ञापन
आगरा। नागपुर में रणजी ट्रॉफी के मैच में आगरा के ध्रुव जुरेल ने 96 रन बनाकर टीम को शर्मिंदगी से बचाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
विज्ञापन

जिले के पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि रणजी ट्रॉफी के पिछले मुकाबलों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे टीम को चौतरफा आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसे में ध्रुव ने संयम और आत्मविश्वास के साथ पारी को संभाला। उन्होंने 11 चौके की मदद से 96 रनों की पारी खेली। पूर्व क्रिकेटर अजय कदम का कहना है कि जब पूरी टीम संघर्ष कर रही थी, तब ध्रुव ने विकेट पर टिक कर खेला। यह पारी सिर्फ रन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें