फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधीक्षक ने लगाया सीएचओ के परिजन पर हमले का आरोप

Fri, 30 Jan 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद(आगरा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर मारपीट के मामले में शाम को दोनों पक्षों की तरफ से थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को मेडिकल के लिए भेजा । अधीक्षक डॉ.उदय प्रताप रावल ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे सीएचओ के परिजन एक गाड़ी में भरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाही बाग फतेहाबाद पहुंचे। उनसे कैमरे की डीवीआर मांगने लगे। उन्होंने कहा कि डीवीआर पुलिस के हवाले की जाएगी। इसी बात पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और हमला करने को दौड़े। वहां खड़े स्टाफ तथा अन्य लोगों ने हमलावरों को पकड़ लिया। अधीक्षक ने भाग कर खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग गए।अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप रावल के सीएचओ के भाई सहित तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें