फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएम से मिले ध्रुव जुरैल, विधायक ने उठाई इंटरनेशनल स्टेडियम की मांग

विज्ञापन
सीएम से मिलते ध्रुव
विज्ञापन
आगरा। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे ताजनगरी के ध्रुव जुरैल ने रविवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने ध्रुव की पीठ थपथपाते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं। इस दौरान एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन

मुलाकात के समय ध्रुव के साथ उनके पिता नेम सिंह जुरैल भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान जब सीएम को पता चला कि नेम सिंह भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक और कारगिल युद्ध के हीरो रहे हैं, तो काफी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उनके राष्ट्र सेवा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक सैनिक के पुत्र का खेल के मैदान पर देश का गौरव बढ़ाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सीएम को बताया कि आगरा की मिट्टी ने देश को दीपक चाहर, राहुल चाहर, हेमलता काला, दीप्ति शर्मा, प्रीति डिमरी, पूनम यादव और जगबीर सिंह जैसे दर्जनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, फिर भी आगरा के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है जिले में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम होना बेहद जरूरी है। सीएम ने मांग पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें