आगरा। बाराबंकी में आयोजित राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। सोमवार को पदक लेकर लौटे विजेताओं का अफब्बा टीम ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल कुमार, नंदिनी चौहान, माही राठौड़, प्रकाश कुमार और काले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल किए। महिला वर्ग में नंदिनी और माही की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि फिटनेस की दुनिया में आगरा की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। सोमवार को शहर पहुंचने पर खिलाड़ियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार मित्तल, योगेश रखवानी, दीपू ठाकुर, जीत शर्मा, रफीक भाई, एनके ठाकुर, शाहिद भाई, नवीन बघेल, चतुर्भुज तिवारी और दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।