फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी आज लगाएंगे पैराशूट से छलांग

Mon, 17 Aug 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर मौसम ने साथ दिया तो टीम इंडिया के वन डे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को सुबह 5.45 बजे पैराशूट बांधकर हवाई जहाज से छलांग लगा देंगे। सेना ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मलपुरा स्थित पैरा ड्रापिंग जोन में यह जंप हो सकती है। खास बात यह है कि इस जंप के लिए माही को पैरा ट्रूपर ग्रुप का लीडर बनाया गया है। उनके नेतृत्व में आकाश गंगा नाम का यह पूरा ग्रुप एक साथ हवाई जहाज से छलांग लगाएगा।
विज्ञापन

कैप्टन कूल को पैरा जंपिंग की ट्रेनिंग लेते 12 दिन हो चुके हैं। माही चार अगस्त को आगरा पहुंच गए थे। उनकी ट्रेनिंग 15 दिन की रखी गई थी। इसके चलते माना जा रहा है कि आज पहली जंप हो ही जाएगी। दरअसल, पैरा ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) में शनिवार और रविवार को ट्रेनिंग की छुट्टी रहती है। इसके चलते धोनी को दो दिन इंतजार करना पड़ा, वरना तैयारियां तो तीन दिन पहले ही पूरी हो गई थी। ट्रेनिंग से जुड़े सूत्र भी यही बता रहे हैं कि सोमवार को जंप हो जाएगी। इसके बाद दो और जंप होनी है। बताया जा रहा है कि धोनी सुबह 5:40 बजे मलपुरा ड्रोपिंग जोन पहुुंचेंगे। उन्हें एक बार फिर बताया जाएगा कि जंपिंग में क्या एहतियात बरतना है। यह भी समझाया जाएगा कि इमरजेंसी की हालत में रिजर्व पैराशूट कैसे खोलना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें