फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी देख सहमे सिंधी मार्केट के व्यापारी

Fri, 14 Aug 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन की टीम गुरुवार को संवेदनशील सिंधी मार्केट पहुंची। टीम ने एसएन की पुरानी इमरजेंसी से लेकर फव्वारा चौराहा तक अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, सीओ कोतवाली मनीषा सिंह और नगर निगम के सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेय के नेतृत्व में टीम दोपहर दो बजे एसएन मेडिकल कालेज के पीपल गेट पर पहुंच गई। टीम को देख हड़कंप मच गया। राजामंडी बाजार में व्यापारी की हत्या के विरोध में कुछ मार्केट तो पहले से ही बंद था और जो खुल रहा था, वहां धड़ाधड़ शटर गिर गए। भीड़ सड़क पर उतर आई। टीम ने पुरानी इमरजेंसी के सामने अस्थायी दुकानों को गिरा दिया। उसके बाद जेसीबी आगे बढ़ी तो लोग अपने दस्तावेज लेकर आ गए। फव्वारा चौराहा की ओर एसएन मेडिकल कालेज की दीवार से सटी तकरीबन 500 दुकानों के लोग सामने खड़े हो गए। दुकानदार स्वयं को नगर निगम का किराएदार बता रहे हैं। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने और उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करने के बाद कोई कदम उठाने की बात कही। नगर निगम की टीम ने यहां से फव्वारा चौराहा तक अतिक्रमण हटाए। चौराहे के पास एक नाले पर बनी दुकानों के बारे में जानकारी मिलने पर इसे ध्वस्त करा दिया।

 
नगर निगम के प्रति नाराजगी
आगरा। शरणार्थियों को रोजगार देने के लिए नगर निगम ने सिंधी मार्केट बनाया था। उसके बाद एसएन मेडिकल कालेज की दीवार की ओर दुकानें बन गई। इन अस्थायी और कुछ स्थायी दुकानों से निगम ने किराया लेना शुरू कर दिया। सड़क पर बनी दुकानों की वजह से जाम लगा रहता है। वहीं लोगों का कहना है कि जब किराया लिया जाता है तो दुकानें अवैध कैसे हैं। राष्ट्रीय सिंधु चेतना दल के जगदीश जुम्मानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के शहर अध्यक्ष जीवत राम करीरा, महामंत्री गागन दास रामानी, जितेंद्र त्रिलोकानी, सुनील कर्मचंदानी, श्याम भोजवानी और हेमंत भोजवानी का कहना है कि कुछ लोग इन दुकानों को हटवाने के लिए प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज का उत्पीड़न न किया जाए। उधर निगम की कार्यप्रणाली पर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन


 
धरने पर दुकानदार
आगरा। सिंधी बाजार में दुकानों के तोड़े जाने की खबर पर दुकानदारों ने दुकानों के आगे धरना शुरू कर दिया है। व्यास मार्केट में व्यापारी परिवार के सदस्यों के साथ तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन उजाड़ने से पहले दुकानों की व्यवस्था करे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उनका उत्पीड़न न किया जाए।

 
भीड़ देख फोर्स रही सतर्क
आगरा। सिंधी मार्केट में अभियान की जानकारी पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। दुकानदार और कर्मचारी भी भीड़ का हिस्सा हो गए। इस वजह से प्रशासन को परेशानी हुई। कई बार पुलिस को लाठियां भांजकर भीड़ को तितरबितर करना पड़ा। हालात बेहद तनावपूर्ण थे। स्थिति यह थी कि यदि प्रशासन दुकानों को तोड़ने की कोशिश करता तो हंगामा हो सकता था। इसके चलते पुलिस फोर्स भी बेहद सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें