इरादत नगर थाने के सामने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : Agra Dehat
इरादतनगर। क्षेत्र के गांव गढ़ी शीशाराम के किसान सुल्तान सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के साथ परिजनों और गांववालों ने थाने पर धरना दिया।
धरनास्थल पर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह तोमर ने कहा कि तीन सितंबर को किसान सुल्तान सिंह की हत्या की गई थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दायर कराया गया था। पर, तीन महीने बाद भी पुलिस ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। पूछने पर थाना पुलिस बहाने बनाकर टाल देती है। लोगों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, संगठन के लिए धरना समाप्त नहीं करेंगे। वहीं एसओ का कहना है कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद