फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि के निर्माण पर अंतिम निर्णय कोर्ट का: धर्मदास महाराज

Sat, 27 Oct 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
संतों के साथ महंत धर्मदास महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन के निर्वाणी अनी अखाड़े के श्रीमहंत और न्यायालय में रामजन्म भूमि निर्माण समिति के पक्षकार महंत धर्मदास महाराज ने कहा कि राम जन्मभूमि के निर्माण पर अंतिम निर्णय कोर्ट का ही होगा। 

विज्ञापन


विहिप और संघ के लोगों द्वारा दिया जा रहा तर्क भ्रम पूर्ण है कि राम मंदिर का निर्माण सोमनाथ की तर्ज पर कानून बनाकर किया जा सकता है क्योंकि यह सिर्फ मंदिर निर्माण का बिंदु नहीं बल्कि जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहा दीवानी विवाद है। 

शनिवार को महंत धर्मदास ने स्थानीय मिथिला कुंज में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विहिप और संघ प्रमुख मोहन भागवत कह रहे हैं कि राम मंदिर का निर्माण कानून बनाकर होगा, यह भ्रम फैला रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि यदि सुनवाई लगातार हो तो दूसरे पक्ष के पास कोई ठोस आधार और तर्क मौजूद नहीं। वहीं अयोध्या में जमीन के मालिकाना हक को लेकर बाबर और सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास मालिकाना हक संबंधी कोई कागजात नहीं। ऐसे में राम मंदिर निर्माण पर सुनवाई लगभग 10 से 15 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विहिप जैसे संगठन राम मंदिर के नाम पर अपना धंधा चला रहे हैं। कथा प्रवक्ता देवमुरारी बापू ने कहा कि महंत धर्मदास महाराज 29 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली पहली सुनवाई के बाद वृंदावन आकर संतों से मिलेंगे और रामजन्म भूमि के पक्ष को मजबूत करने के लिए देश भर में अभियान चलाया जाएगा। महामंडलेश्वर किशोरी शरण महाराज, वीरेंद्र चौबे भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें