पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आशू गौर और जबर सिंह भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भागे हुए आशू गौर पर 50 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि गौरव चौहान बेहद शातिर शूटर है। उसका कबूलनामा है कि उसने अब तक करीब 14 लोगों की हत्याएं की हैं। मामले सिर्फ पांच ही खुल सके। गौरव पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी गौरव चौहान को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लेकर आए, वहां उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके तमंचा का वार कभी खाली नहीं गया। वह उसका लकी तमंचा है। उसने पुलिस से तमंचा वापस करने की बात कही थी।