फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर धरना खत्म करेगा धर्म रक्षा संघ

Sun, 25 Oct 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • बांकेबिहारी मंदिर खोलने की मांग को लेकर तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे धर्म रक्षा संघ के सदस्य
विज्ञापन
धर्म रक्षा संघ के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में धर्म रक्षा संघ के अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन बांकेबिहारी मंदिर के गोस्वामी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य स्थानीय लोगों ने अपना समर्थन पत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ को सौंपा। 

विज्ञापन


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय समन्वयक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद करना किसी आपराधिक कृत्य से कम नहीं है। इसलिए प्रबंधक और प्रशासन द्वारा भविष्य में ऐसी गलती को नहीं दोहराया जाए। वरना संत समाज और श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ेगा। 

बांकेबिहारी मंदिर के सेवा अधिकारी बालकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर के ऑनलाइन दर्शन करवाना उचित निर्णय नहीं है। इससे सामान्य भक्तों को ही नहीं बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने कहा कि बांकेबिहारी के दर्शन बंद होने के कारण वृंदावन ही नहीं अपितु संपूर्ण ब्रज मंडल का व्यापार बहुत पिछड़ चुका है। व्यापारियों के लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसलिए जल्द ही दर्शन खुले,  जिससे ब्रजमंडल की अर्थव्यवस्था सुचारू हो सके। 

अनिश्चितकालीन धरना के संयोजक नीरज गौतम ने कहा कि अगर रविवार से बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन शुरू हो जाते हैं। मंदिर खुल जाता है तो हमारा धरना बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद समाप्त हो जाएगा। अगर श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं कराए गए तो हम आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें