फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति- 24 घंटे में 24 शिकायतें, 14 निस्तारित, 10 महिलाओं को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मिशन शक्ति के तहत थानों में स्थापित की गई हेल्प डेस्क पहले दिन यानि शनिवार को सक्रिय दिखी। डेस्क स्थापना से लेकर 24 घंटे तक अलग अलग थाना क्षेत्रों में कुल 24 शिकायतें महिलाओं ने दर्ज कराईं। जिनमें से 14 का निस्तारण हो गया जबकि 10 को न्याय का आश्वासन दिया गया। इसमें सबसे अधिक मामले पारिवारिक विवाद के थे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों से महिला हेल्प डेस्क की भी विस्तृत जानकारी ली है।
विज्ञापन

जिले में थानों में बनी हेल्प डेस्क पर पटियाली में 2, सिढ़पुरा में 8, सहावर में 1, महिला थाना में 1, सारों में 2, गंजडुुंडवारा में 2 और ढोलना में 6 शिकायतें आईं। जिनमें से 14 का मौके पर निस्तारण कर दिया है। हालांकि अमांपुर, सुन्नगढ़ी और सिकंदरपुर वैश्य में एक भी मामला सामने नहीं आया है। एसपी मनोज सोनकर ने कहा कि थाना क्षेत्रों में महिला हेल्प डेस्क प्रभावी ढंग से काम कर रही है। महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश हेल्प डेस्क प्रभारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें