फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में व्यापारियों को मिलेगी सुरक्षा, मथुरा की घटना का खुलासा जल्दः डीजीपी

Thu, 18 May 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार को मथुरा पहुंचे यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने गुरुवार को आगरा में जोन की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से भी मिले। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर प्रदेश में व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्‍ध कराई जाएगी।  
विज्ञापन


मथुरा की घटना पर डीजीपी बोले ‌कि पुलिस को सुराग मिल चुके, खुलासा बहुत जल्द होगा। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि मृतक का परिवार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठा है तो डीजीपी ने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने 
पुलिस और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की और बताया कि प्रदेश में पुलिसिंग को सुधारने के लिए ही अधिकारी बदले गए हैं। डीजीपी ने माना कि पुलिस में कमियां हैं लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक करने इनकार कर दिया। वे बोले कि उन्हें ठीक करूंगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

जानिए प्रेस कांफ्रेंस की 10 प्रमुख बातें

डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला
1. माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए नया कानून बनाया जाएगा। फिलहाल गुंडा और गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई। बन रही है लिस्ट। 

2. पुलिसिंग सुधारने के लिए बदले गए अधिकारी , जल्द नजर आएगा रिजल्ट। 

3 . पुलिस में बंद नहीं होगा वीकली ऑफ, अधिकारियो से कहा है, पुलिसकर्मिओं से 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी न ली जाए। 

4. पुलिस में कमियां है , सार्वजनिक नहीं करूंगा, उन्हें ठीक करूंगा। 

5. आगरा रेंज की समीक्षा में बोले अपराध नही बढ़ा है , कुछ गंभीर घटनाए हुई हैं, उन पर फोकस किया जाएगा। 

6. व्यापारियों को सुरक्षा मिलेगी, कमेटी बनाकर प्लान बनेगा, गश्त बढ़ेगी, बाजारों में पिकेट लगाई जाएगी। 

7. Cug नंबर खुद रिसीव करे अधिकारी, किसी और को फोन न दे। 

8. Up 100 में कुछ कमियां है, इसे दूर करेंगे। 12 के बजाय 8 घण्टे ड्यूटी लगाई जाएगी। 

9. पुलिस बल की कमी नहीं है। 1 साल में 32000 सिपाही भर्ती हुए हैं। 

10. पुलिस पिट रही है, तो उसको ही जवाब देना होगा। पुलिस का काम जोखिम भरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें