शाबासी
- छीपीटोला में सांप्रदायिक टकराव होने से बचाया। सदर में बदमाश पकड़ा। इनर रिंग रोड से घायल पर्यटक अस्पताल पहुंचाए।
शिकायतें
- पेट्रोल पंप की जांच करने पहुंची टीम। दो सिपाही लाइन हाजिर किए गए। लोहामंडी में रात में बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर ट्रकों की चेकिंग की।
सूचना मिलने के 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का दावा करने वाली यूपी - 100 सर्विस पर सीधे डीजीपी की नजर है। पिछले दिनों इसके स्टाफ की कई शिकायतें आई हैं। इसकेबाद इसके गुड और बैड दोनों तरह के काम की रिपोर्ट डीजीपी आफिस से ली जा रही है। इसके चलते स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी इसकी जानकारी कर रहे हैं।
आगरा में यूपी - 100 सर्विस 19 नवंबर को धूम धड़ाके केसाथ शुरू हुई थी। इसके बाद रोजाना कॉल भी 100 से ज्यादा आ रही हैं। अभी तक 3500 से अधिक कॉल आ चुकी हैं।
लेकिन इस बीच एक दो मौकों पर इसके स्टाफ ने छीछालेदार कराई। इस पर गंभीर आरोप लगे। तभी से अधिकारी गंभीर हुए है। पहले आईजी ने तमाम गाड़ियों के स्टाफ की क्लास ली।
इसकेबाद अब डीजीपी आफिस ने रोजाना की रिपोर्ट लेना शुरू किया है। अगर किसी गाड़ी के साथ कोई हादसा हो जाए, तो भी डीजीपी आफिस से रिपोर्ट ली जा रही है। यूपी - 100 के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसके हर एक्शन की रिपोर्ट दी जाए। इस दौरान कई मौकों पर स्टाफ ने अच्छा काम भी किया है। बता दें, यूपी - 100 को आगरा में 78 लग्जरी गाड़ियां दी गई हैं। इनमें 52 बोलेरो हैं और 56 इनोवा। हाल ही में नई बाईक भी आ गई हैं।