फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के लिए दीवाना हुआ देवर: शादी करने की ऐसी जिद...भाई और मासूम भतीजे की भी न आई शर्म; कर डाली शर्मनाक हरकत

Sat, 16 Mar 2024 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाभी से एकतरफा प्यार में देवर इस कदर दीवाना हुआ कि उसे अपने भाई और मासूम भतीजे की भी परवाह नहीं है। वो हर हाल में भाभी से शादी करना चाहता है। इसलिए उसने भाभी के अश्लील फोटो खींच लिए। अब फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। 
 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में शादीशुदा देवर ने एक तरफा प्रेम में भाभी पर शादी का दबाव बनाया। मना करने पर जबरन अश्लील फोटो खींच लिए। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने की धमकी देकर दस लाख रुपयों की मांग कर रहा है। मामले में हरीपर्वत पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी बुआ सास और देवर मुंबई में रहते हैं। रिश्तेदार की इस वजह से घर आना जाना है। अप्रैल 2022 में बुआ सास मंजीत कौर, देवर गुरमीत और उसकी पत्नी जसविंदर मथुरा शादी में जाने से पहले उनके घर आए थे। उन्होंने शादी में जाने के लिए महिला की सास से गहने और कपड़े मांगे। पीड़िता ने भरोसा कर जेवर उन्हें दे दिए। यह सब लेने के बाद शादी समारोह में वे सम्मलित हुए और फिर मथुरा से सीधे ट्रेन पड़कर मुंबई चले गए। 

महिला का आरोप है कि गुरमीत उससे एक तरफा प्यार करने लगा। घर आने के बाद उसने भाभी के एक दिन अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद 13 नवंबर 2020 को फिर से वह परिवार के साथ घर आया। मौका पाकर रात को सोते समय महिला के कमरे के अंदर चला गया। मुंह पर हाथ रख छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो वीडियो बनाने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति और बेटा मौके पर आ गए। मगर तब उसके माफी मांगने और बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन


इससे बाद उसकी हिम्मत और बढ़ गई। फोटो और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध पर दुष्कर्म करने की धमकी दी। अब महिला का पीछा छोड़ने के बदले में आरोपी 10 लाख रुपए की मांग कर रहा है। पीड़ित महिला ने घटना के साक्ष्य जुटाकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें