फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस ने तो हद ही कर दी... अब हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा युवक, देखकर लोग भी हैरान

Sat, 16 Mar 2024 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यातायात पुलिस ने जो किया, उसके बाद से ऑटो चालक बुरी तरह डर गया है। अब वो हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा है।  उसने बताया कि पुलिस ने उससे 200 रुपये भी लिये और फिर भी चालान भेज दिया। 
 
विज्ञापन
हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यातायात पुलिस ने ऑटो चालक से 200 रुपए लेने के बाद भी हेलमेट न पहनने का एक हजार का चालान कर दिया। जबकि वह ऑटो चला रहा था। चालान का मैसेज देख चालक घबरा गया। इसके बाद ऑटो चलाते समय भी हेलमेट पहनने लगा। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने हेलमेट न पहनने के चलन को नो पार्किंग में बदल दिया।
विज्ञापन



ककरैठा निवासी बलराम ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि वो जयपुर हाउस से पीली पोखर ऑटो में सवारी लेकर जा रहा था। रास्ते में टीडी बगिया चौराहे के पास ऑटो साइड से खड़ा कर सवारी के लिए फूल माला लेने चला गया। इस दौरान उसके पास यातायात पुलिस का दरोगा आया। पुलिसकर्मी ने ऑटो को चौकी ले जाने के लिए बोला। आग्रह करने पर 200 रुपए होमगार्ड ने लेकर मामला रफा दफा करने के लिए कहा। इस पर चालक रुपए देकर आगे निकल गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर हेलमेट न पहनने के चालान होने का मैसेज देखा। इसके बाद वह वापस पुलिस कर्मियों के पास गया।

उसने पूरी बात बताई और कहा कि वो तो ऑटो चला रहा था, फिर हेलमेट का चालान क्यों किया गया। इस पर होमगार्ड घबरा गया और उसने रुपए वापस कर दिए। इस घटना के बाद वो बुरी तरह घबरा गया और तब से हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहा है। उसे डर है कि ऑटो चलाते समय हेलमेट न पहनने का चालान फिर से न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें