देवोत्थान एकादशी पर उठो देव, जागो देव, खुशहाली लाओ देव के आह्वान के साथ चार माह से सोये देवताओं के जागरण का आह्वान होगा। इसके लिए बटेश्वर, बाह, जरार, जैतपुर, भदरौली, बासौनी, नंदगवां, कचौराघाट, चित्राहाट, शाहपुर ब्राह्मण के बाजार में गन्ने की दुकानें लग गई हैं।
गुरुवार को जमकर बिक्री भी हुई। गन्ने और सिंघाडे से पूजन कर देवताओं का आह्वान किए जाने की परंपरा है। घर आंगन में रंगोली बनाई जाती है।
ये भी पढ़ें- अयोध्या फैसला: ताजनगरी में नहीं निकलेंगे जुलूस व रैली, शांति व्यवस्था की बनाई 'रूपरेखा'