फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पार्वती जन्म की लीला देख भक्त भाव-विभोर

Thu, 18 Sep 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रामलीला मंच पर मंचन करते भगवान विष्णु और माता सीता के स्वरुप।  - फोटो : रामलीला मंच पर मंचन करते भगवान विष्णु और माता सीता के स्वरुप।
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शहर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम मंच पर कलाकारों ने सती मोह और पार्वती जन्म की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्णानंद रामलीला-रासलीला मंडल के कलाकारों ने दर्शाया कि एक बार भगवान शंकर और माता सती लौटते हैं, रास्ते में उन्हें भगवान श्रीराम मिलते हैं। शिवजी भगवान श्रीरामचंद्र जी को प्रणाम करते हुए। माता सती शिवजी से प्रणाम करने का कारण पूछती है तो वह बताते है कि श्रीराम जी तीनों लोकों के स्वामी है, माता सती को उनकी बात पर विश्वास नही होता।
कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू आदि ने भगवान के स्वरुपों की आरती उतारी। इस दौरान स्वामी दयानंद सरस्वती, अजय गुप्ता, नरेंद्र राठौर, ओमकुमार चौहान, मनोज चौहान, हाकिम सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह राठौर, वंश तिवारी, आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें