कथा का श्रवण का करती महिला श्रद्धालु फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी। ब्रजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालु शिव भक्ति में सराबोर रहे। कथा व्यास पंडित आदित्य मनोहर पाठक ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए अनेक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए।
कथा के दौरान उन्होंने शिव महिमा, देवराज प्रसंग, बिंदु एवं चुंचला का प्रसंग तथा शिव नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और उनके नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण मानव जीवन को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।