बटेश्वर मे 27 वें धार्मिक वार्षिक आयोजन शुभारभ से पूर्व पूजन करते मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वाम
बटेश्वर। सावन मास के पहले सोमवार से पूर्व बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। बुलडोजर से नालों की सफाई कराई गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुवीर सिंह वर्मा और ग्राम सचिव गौरव यादव ने मुख्य बाजार, जैन मंदिर और मुख्य चौराहे पर जमा गंदगी और सड़कों पर फैले कीचड़ की सफाई कराई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुवीर सिंह वर्मा ने बताया श्रावण मास में तीर्थ धाम में कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुलडोजर गंदगी से अटे नालों और सड़कों पर जमा कीचड़ को साफ करवाया गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।