फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सज गए देवी मंदिर..बाजार में खरीदारी करने उमड़े श्रद्धालु, आज मां शैलपुत्री के पूजन से शुरू होंगे नवरात्र

Sun, 30 Mar 2025 12:44 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नवरात्र की रविवार से शुरुआत होगी। मंदिरों से लेकर घरों तक में देवी की आराधना होगी। इससे पहले नवरात्र की पूजा-अर्चना के लिए खरीदारी करने को बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शनिवार रात तक बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करतीं श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र के लिए देवी मंदिरों को अच्छी तरह से सजाया गया है। रविवार सुबह कलश स्थापना और मां शैलपुत्री के पूजन के साथ चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएगा। मन:कामेश्वर, शाहगंज, रुई की मंडी, लोहामंडी, बोदला, बल्केश्वर, कमला नगर आदि बाजारों में शुक्रवार को रात तक श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन


व्रत रखने वाले श्रद्धालु कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, बताशे, कपूर आदि पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। कुट्टू आटा और फल खरीदने के लिए भी भीड़ है। नवमी पूजन के साथ 7 अप्रैल को नवरात्र का समापन होगा।

मान्यता है कि नवरात्र में संकल्प लेकर अखंड ज्योत जलाने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसके लिए घरों और मंदिरों में तैयारियां की जा रही हैं। खंदारी में दुकानदार हाजी अनवार ने बताया कि पूजन सामग्रियों के साथ पीतल का बर्तन और घंटी आदि की बिक्री हो रही है। 
विज्ञापन


माता की पोशाक 10 से 150 रुपये तक, माला 10 से 200 रुपये तक, मुकुट 20 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। दुकानदार अमित वर्मा ने बताया कि कॉटन की पोशाक की मांग ज्यादा है। ये 80 रुपये से 200 रुपये तक उपलब्ध है। इसके अलावा कंप्यूटराइज्ड डिजाइन में झंडियां भी लोग पसंद कर रहे हैं। 

इंद्रपुरी सिद्धिदात्री सतोगुणी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर राजामंडी, कामाख्या देवी मंदिर हाथी घाट, मां वैष्णो देवी मंदिर खंदारी सहित अन्य देवी मंदिरों में सजावट की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें