फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिव-पार्वती विवाह की झांकी देख झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
शिव महापुराण कथा में सजी शिव पार्वती की झांकी फतेहपुर सिकरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के संतोष नगर स्थित हनुमान बगीची में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। विवाह प्रसंग के दौरान पूरा कथा पंडाल बधाइयों और भजनों से गूंज उठा।
विज्ञापन


कथा व्यास आचार्य राजकुमार शास्त्री ने शिव-पार्वती विवाह से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि राजा दक्ष के यज्ञ में माता उमा ने स्वयं को अग्नि के समर्पित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने हिमाचल राजा के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की अनोखी बरात जब हिमाचल राजा के घर पहुंची तो उनके विकराल स्वरूप और विचित्र बरात को देखकर रानी मैना घबरा गईं और विवाह से इनकार करने लगीं। देवर्षि नारद ने उन्हें समझाया कि ईश्वर ने जो संस्कार और विधान तय किए हैं, उसी के अनुसार शिव-पार्वती का विवाह संपन्न होना है। इसके बाद विधि-विधान से शिव-पार्वती का विवाह हुआ। विवाह प्रसंग के दौरान मातृशक्ति ने जमकर नृत्य किया। कथा के भंडारे के लिए चेयरमैन शबनम मोहम्मद इस्लाम की ओर से 21 हजार रुपये भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें